सामने आई केजरीवाल के Election war Room की तस्वीर, नतीजों पर रखी पल-पल नजर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी को 51 और भाजपा को 14 सीट मिलती दिख रही हैं। इस बीच जहां भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खुशी मनाते दिख रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इलेक्शन वॉर रूम की तस्वीर भी जारी की है। इस तस्वीर में कुछ लोग खुश दिखाई दे रहे हैं, वहीं केजरीवाल पार्टी नेताओं से बात करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और इस सीट पर कई हजार वोटों से आगे भी हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कुछ अन्य नेता भाजपा उम्मीदवारों से पीछे हैं। लेकिन फिर भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर बनती दिख रही है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां करीब 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।
हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। बता दें इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी।












Click it and Unblock the Notifications