दिल्ली चुनाव: रुझानों के बीच चेतन भगत ने की केजरीवाल की तारीफ, कहा- AAP की जीत के पीछे भरोसेमंद चेहरा
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। इस बीच लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर चेतन भगत ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि चुनावों में चेहरे मायने रखते हैं और आम आदमी पार्टी के पास भरोसेमंद चेहरा है। दिल्ली में पार्टी को मिली जीत केवल केजरीवाल जैसे भरोसेमंद चेहरे की वजह से ही मुमकिन हुई है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'चुनावों में चेयरे मायने रखते हैं। भाजपा ने दिल्ली में राष्ट्रीय चुनाव जीता। भाजपा ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव जीता। लेकिन भाजपा विधानसभा चुनाव हार गई। कई विश्लेषण आएंगे लेकिन AAP की जीत का एकमात्र सबसे बड़ा कारण उनका एक भरोसेमंद चेहरा अरविंद केजरीवाल है।' बता दें अभी तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी को 53, भाजपा को 14 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
जब लोगों ने चेतन भगत पर आप समर्थक होने का आरोप लगाया तो उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर सफाई दी और कहा कि भूकंप क्यों आया इसका विश्लेषण करने का मतलब ये नहीं है आप भूकंप का समर्थन करते हैं। चेतन ने ट्वीट कर कहा, मुझे विश्लेषण आकर्षक लगता है और मुझे लगता है कि ये बहुत कुछ सिखाता है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में भाजपा के वोट शेयर में बढ़त की सराहना करते हुए कहा कि ये कोई मजाक नहीं है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि जीत जीत होती है। और ये आप की व्यापक जीत है। फिर भी भाजपा का 42 फीसदी वोट शेयर कोई मजाक नहीं है। उन्हें फायदा हुआ है और देश के अधिकांश हिस्सों में इससे बहुत सी सीटें बढ़ेंगी।












Click it and Unblock the Notifications