दिल्ली ने भाजपा को दिए थे 7 सांसद, उतने ही दे दिए अब विधायक

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों में से 63 पर आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। जबकि भाजपा 7 सीटों पर आकर अटक गई है। अभी तक के आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। इससे पहले 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजधानी की सभी 7 सीट अपने नाम कर ली थीं। दिल्ली ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को 7 सांसद दिए थे, अब विधानसभा चुनाव में भाजपा को 7 ही विधायक मिले हैं।

Delhi election results 2020, Delhi chunav parinam 2020, Delhi Chunav Result 2020,Delhi Vidhan Sabha Election Result 2020, Delhi election result 2020 in Hindi, Delhi Assembly Election Results 2020, Delhi Election Result, bjp, lok sabha election, Delhi election result 2020 vidhan sabha, Delhi Vidhan Sabha Chunav Results 2020, Delhi election results, Delhi election result live today, Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 Results, election result 2020, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली चुनाव परिणाम, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा, दिल्ली चुनाव परिणाम आज, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम, चुनाव परिणाम 2020, भाजपा, लोकसभा चुनाव

जिन सात सीटों पर भाजपा बढ़त बना रही है, वो सीटें हैं-

  • गांधी नगर विधानसभा सीट

अभी तक के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनिल कुमार वाजपेयी करीब 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला इस सीट पर आप नेता नवीन चौधरी से हो रहा है।

  • गोंडा विधानसभा सीट

गोंडा विधानसभा सीट पर भाजपा नेता अजय महावर करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला आप नेता श्रीदत्त शर्मा से हो रहा है।

  • करावल नगर विधानसभा सीट

इस सीट पर भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला सीट पर आप नेता दुर्गेश पाठक के साथ हो रहा है।

  • लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट

इस सीट पर भाजपा के अभय वर्मा करीब 800 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी आप नेता नितिन त्यागी हैं।

  • रोहिणी विधानसभा सीट

इस सीट पर भाजपा नेता विजेंद्र कुमार करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी आप नेता राजेश नमा बंसीवाला हैं।

  • रोहतास नगर विधानसभा सीट

इस सीट पर भाजपा नेता जितेंद्र महाजन करीब 18 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला इस सीट पर आप नेता सरिता सिंह से हो रहा है।

  • विश्वास नगर विधानसभा सीट

इस सीट पर भाजपा नेता ओम प्रकाश शर्मा करीब 16 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सीट पर उनका मुकाबल आप नेता दीपक सिंघला से हो रहा है।

बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां करीब 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+