दिल्ली की जनता ने BJP और अमित शाह को लगाया करंट: अमानतुल्लाह खान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है और नतीजे भी आना शुरू हो गए हैं। दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने बंपर जीत दर्जी की है। अमानतुल्लाह को कुल 44384 वोट मिले हैं। वहीं, इस सीट से अमानतुल्लाह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने ब्रहम सिंह को मैदान में उतारा था। जीत से उत्साहित अमानतुल्लाह ने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है।

Recommended Video

    Delhi Election Results: Shaheen Bagh का BJP को करंट, Amanatullah Khan की बड़ी जीत | वनइंडिया हिंदी
    delhi election results 2020 Amanatullah Khan said Delhi electrocuting BJP and Amit Shah

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं जिसमें आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं जीत का दावा करने वाली भाजपा का वोट शेयर जरूर बढ़ा है लेकिन वह दिल्ली की सत्ता से अभी भी दूर है। ओखला सीट से जीत दर्ज करने वाले अमानतुल्लाह के कार्यालय में जश्न का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस बीच अमानतुल्लाह ने अमित शाह पर निशाना साधा है।

    अमानतुल्लाह ने कहा, दिल्ली की जनता ने आज बीजेपी और अमित शाह को करंट लगाने का काम किया है, ये काम की जीत है। बता दें कि अमानतुल्लाह ने अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें गृह मंत्री ने कहा था कि दिल्ली की जनता मतदान वाले दिन कमल का बटन इतनी जोर से दबाए कि उसके करंट से शाहीनबाग में बैठे सीएए प्रदर्शकारी वहां से चले जाएं।

    यह भी पढ़ें: इजरायल को देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देने पर सस्‍पेंड DGP

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+