दिल्ली चुनाव नतीजे: आम आदमी पार्टी दफ्तर में खुशी की लहर, ट्रकों से हुई थी झाड़ू की सप्लाई
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी को 47 और भाजपा को 13 सीट मिलती दिख रही हैं। इस बीच जहां भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खुशी मनाते दिख रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू भी काफी सुर्खियों में रहा।

चुनाव प्रचार में बकायदा हजारों की संख्या में झाड़ू आप दफ्तर में लाई गई थीं। पार्टी ने बडे़ स्तर पर प्रचार के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रोड शो, जनसभा, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा तक कीं। ऐसे में पार्टी के समर्थक हों या कार्यकर्ता, सभी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू को लेकर प्रचार में नजर आए। एक रिपोर्ट के अनुसार झाड़ू की डिलीवरी करने वाले शख्स ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगले दो से तीन दिन में हजारों झाड़ुएं लाई जा रही हैं। वहीं दफ्तर में झाड़ुओं की संख्या 12 हजार तक पहुंच गई थी।
दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां करीब 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। बता दें इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी।












Click it and Unblock the Notifications