Delhi ELection 2025: दिल्ली चुनाव में सबसे गरीब प्रत्याशी की पत्नी है करोड़पति, दिलचस्प है पैसों की कहानी
Delhi Election 2025 poorest candidate: दिल्ली में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे गरीब उम्मीदवार रजिन्दर सिंह की संपत्ति के आंकड़े बड़े रोचक हैं। खुद के रजिन्दर सिंह पास महज 14 हजार 328 रुपए हैं जबकि इनकी पत्नी जसबीर कौर करोड़ों की मालकिन हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रजिन्दर सिंह ने चुनाव हलफनामे में खुद व पत्नी की संपत्ति का विवरण दिया है, जिसके अनुसार रजिन्दर सिंह के हाथ में 10 हजार रुपए नकद और पीएनबी के दो खातों में 2328 रुपए और 2000 रुपए जमा हैं। रजिन्दर सिंह की कुल सपंत्ति 14328 रुपए हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: फलोदी के बाद महादेव सट्टा बाजार की भी भविष्यवाणी, आप फिर बनाएगी सरकार?

Delhi Chunav 2025 Sabse Garib candidate: सबसे गरीब उम्मीदवार की पत्नी की संपत्ति
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के सबसे गरीब उम्मीदवार रजिन्दर सिंह की पत्नी जसबीर कौर के पास कुल संपत्ति 5 करोड़ 50 लाख रुपए अचल संपत्ति है। इसके अलावा चल संपत्ति में पांच हजार रुपए नकद और दिल्ली के मानसरोवर गार्डन स्थित पंजाब नेशनल बैंक खाते में ढाइ हजार रुपए जमा है।
Delhi Assembly Elections 2025: जसबीर कौर के पास करोड़ों की क्या संपत्ति है?
मोतीनगर सीट से रजिन्दर सिंह ने अपने चुनाव शपथ पत्र में उल्लेख किया है कि उनकी पत्नी जसबीर कौर के नाम पर नई दिल्ली के मानसरोवर गार्डन में फ्लैट है, जिसे 16 जून 2004 को एक लाख 75 हजार रुपए थे। उस फ्लैट की वर्तमान कीमत 5 करोड़ 50 लाख रुपए है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 155 करोड़पति
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 155 करोड़पति उम्मीदवार हैं। दिल्ली के सबसे अमीर उम्मीदवार शकूरबस्ती से भाजपा के करनैल सिंह हैं। इनकी संपत्ति 227 करोड़ रुपए है। इनके अलावा दूसरे सबसे उम्मीदवार भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा की संपत्ति 1.86 अरब रुपए हैं।
Phalodi Satta Bazar Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कौन जीतेगा?
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही है। 2013 से आप दिल्ली में सरकार बना रही है जबकि भाजपा बीते 27 साल से सत्ता से दूर है। उधर, राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सरकार फिर से बन सकती है, मगर इस बार सीटों की संख्या होने का अनुमान है। फलोदी सट्टा बाजार की पूरी भविष्यवाणी यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications