Earthquake Delhi: दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 2.1 रही तीव्रता
Earthquake Delhi: दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 2.1 रही तीव्रता
नई दिल्ली, 20 जून: दिल्ली में रविवार (20 जून) एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में भूकंप के झटके रविवार दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.1 मापी गई है।

भूकंप की खबर आने के बाद लोग परेशान तो जरूर हुए लेकिन 2.1 तीव्रता वाले हल्के भूकंप के झटके महसूस नहीं होता है। दिल्ली में अक्सर भूंकप के झटके महसूस होते हैं।
दिल्ली में पिछली दफा 31 मई 2021 को रोहिणी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.4 मापी गई थी। दिल्ली के रोहिणी इलाके में भूकंप के झटके 31 मई की रात 9 बजकर 54 मिनट पर आया था।
दिल्ली में जनवरी 2021 में एक हफ्ते के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 28 जनवरी को दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके में भूकंप आया था। वहीं 26 जनवरी को साउथ-वेस्ट दिल्ली में भूकंप के 1.9 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। वहीं 22 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में भूकंप आया था।












Click it and Unblock the Notifications