दिल्‍ली में कोरोना के कहर बीच खत्‍म हुई कोरोना वैक्‍सीन, स्‍वास्‍थ मंत्री बोले आने पर हम आपको बताएंगे

नई दिल्‍ली, अप्रैल 29: दिल्‍ली में कोरोना के कहर के बीच राजधानी में कोरोना वैक्‍सीन खत्‍म हो गई है। दिल्‍ली स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सतेन्‍द्र जैन ने गुरुवार को बताया अब हमारे पास वैक्‍सीन नहीं हैं। हमने टीके के बारे में कंपनी से अनुरोध किया है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा हम आपको बताएंगे कि कब आएगा।

Recommended Video

    Coronavirus In Delhi: Satyendra Jain बोले-अभी हमारे पास नहीं है Corona Vaccine | वनइंडिया हिंदी
    स्‍वास्‍थ मंत्री

    बता दें मंगलवार को अरविंद केजरीवाल सरकार ने 1 मई से शुरू हो रहे टीकाकरण के तीसरे चरण में 18 वर्ष से अधिक आयु को लोगों को निशुल्‍क वैक्‍सीन लगवाने को ऐलान किया गया था। इसके संबंध में जब दिल्‍ली स्‍वास्‍थ मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछा गया तब उन्‍होंने कहा अब हमारे पास टीके नहीं हैं। हमने टीके के बारे में कंपनी से अनुरोध किया है, हम आपको बताएंगे कि यह कब आता है। जिसके बाद वैक्‍सीनेशन शुरू होगा।

    स्‍वास्‍थ मंत्री ने ये भी बताया कि पिछले डेढ़ महीने में महीनों में डेली पॉजिटिव केसों की दर पिछले दस दिन के से काफी नीचे दर्ज की गई है। ऐसी दर 10-दिन के औसत से नीचे कभी नहीं थी, लेकिन अब 3 दिनों से काफी नीचे हो गई है। इसलिए हम आशा की एक किरण देख सकते हैं, ऐसा लगता है कि कोरोना पॉजिटिव होने की दर धीरे-धीरे यहां कम हो जाएगी।

    सत्‍येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 25,986 पॉजिटिव मामले आए थे। पॉजिटिविटी दर 31.76% थी। पिछले 10-12 दिन से 20,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। 4 दिन पहले पॉजिटिविटी दर 35% पर गई थी जो थोड़ा कम हुई है।

    वहीं गुरुवार को दिल्‍ली सीएम ने कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज लगवाई है।दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये जानकारी ट्वीट करते हुए दी। उन्‍होंने वैक्‍सीन की दूसरी डोज लगवाने के बाद लिखा- मैंने आज वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक ली। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि जो भी टीकाकरण करवाने के योग्य है वो जल्‍द से जल्द वैक्‍सीनेशन जरूर करवा।

    https://www.filmibeat.com/photos/mouni-roy-56875.html?src=hi-oi
    मौनी रॉय की लेटेस्ट हॉट तस्वीरें क्या आपने भी देखी?
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+