दिल्ली राहुल मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले मनीष सिसोदिया, दिया 10 लाख का मुआवजा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक छात्र की तीन नाबालिग समेत पांच लोगों ने बुधवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच लोगों को पकड़ा है। इनमें से दो आरोपियों की पहचान मनवार हुसैन और मो. अफरोज के रूप में हुई है। इसी बीच शनिवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात की औऱ दोषिय़ों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Delhi Deputy CM manish sisodia meet victim rahul rajputs family

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि, 'एक बड़ा अपराध हुआ है। यह लड़का एक आईपीएस अधिकारी बनना चाहता था। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है। जानकारी के मुताबिक राहुल नामक ये लड़का किसी अन्य धर्म की लड़की से प्यार करता था। इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को लग गई और लड़की पक्ष के लोगों ने ही राहुल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल के परिवार का कहना है कि उनका बेटा अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाया करता था। लड़की के परिवार वालों की तरफ से फोन आया था, जिसमें उसे बाहर आने को कहा गया। जब राहुल घर से बाहर गया तो वहां करीब आठ से दस लड़के खड़े हुए थे। इसके बाद यही लड़के राहुल को अपने साथ पकड़कर ले गए और उसकी काफी पिटाई की। उसे बेहद निर्दयता से पीटा गया था।

राहुल के परिवार का कहना है कि जब उन्हें अपने बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां राहुल बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़ी हर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+