भाजपा पर गंभीर आरोप तो खुद की थपथापाई पीठ, 'द कश्मीर फाइल्स' क्या बोले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया?

नई दिल्ली, 28 मार्च। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को लेकर लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने पहले बीजेपी (BJP) पर कश्मीरी पंडितों का दर्द बांटने के बजाए बेंचने का आरोप लगाया। वहीं सिसोदिया आप सरकार (AAP) में कश्मीर विस्थापितों (Kasmiri Pandits) के लिए किए कार्यों की याद दिलाकर खुद की पीठ थपथपाते नजर आए। उन्होंने कहा है कि कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कई कार्य किए। भाजपा को केवल कश्मीर फाइल्स की चिंता है, कश्मीरियों की नहीं।

Manish Sisodia

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अटल जी या जगमोहन के समय जो भी हुआ, वो बीते दिनों की बात है। आज भाजपा सरकार को केवल कश्मीर फाइल्स से प्यार है लेकिन हम कश्मीर के लोगों से प्यार करते हैं। सिसोदिया ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद कश्मीरी के पंडितों को विस्थापित होकर रहना पड़ रहा है। कश्मीर फाइल्स की बात करने वाली भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी को कश्मीर फाइलों की चिंता है, कश्मीरी पंडितों की नहीं।

केजरीवाल सरकार ने कश्मीरियों के लिए किया काम

वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम ने केजरीवाल सरकार के कार्यों को गिनाते हुए खुद के सरकार की पीठ थपछपाई। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के लिए बहुत कुछ किया। 223 कश्मीरी टीचर संविदा पर थे। उनके पास दस्तावेजों का भी अभाव था। इसके बावजूद केजरीवाल सरकार ने उन्हें स्थाई शिक्षका का दर्जा दिलाया। कश्मीरी पंडितों के लिए सुव्यवस्थित पेंशन प्रणाली की व्यवस्था की। दिल्ली में कश्मीरी पंडितों को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की गई। एक कश्मीरी पंडित महिला टीचर को रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं दी जा रही थी। सर्विस डिपार्टमेंट (जो एलजी के पास है) ने कहा कि सर्टिफिकेट लाओ। हम इस समस्या को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के पास गए। उन्होंने निर्देश दिया कि यह मान लिया जाए कि बारामुला में उनके सर्टिफिकेट जल गए थे और उस आधार पर उनकी पेंशन बहाल की जाए।

कश्मीरों पंडितों का दर्द बेंचा जा रहा
मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह अच्छी बात है कि कश्मीर के मुद्दे पर फिल्म बनी। उन्होंने आगे कहा कि मैंने कश्मीर जाकर कश्मीरियों का दर्द देखा है। उनके दर्द पर बनी फिल्म ने 200 करोड़ कमा लिए, अब उसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए। सिसोदिया ने कहा कि BJP और फिल्म के प्रोड्यूसर से मेरी हाथ जोड़कर अपील है कि अब कमाई का धंधा हो गया, तो उसे यूट्यूब पर डाल दो जिससे के सब लोग कश्मीर के उस दर्द को देख सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+