मेट्रो में सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचीं रक्षा मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली। अक्सर आपने सरकार के मंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों को वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर खबरें पढ़ते रहते हैं, लेकिन रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पब्लिक ट्रांसफोर्ट में सफर करके एक बार फिर से लोगों के सामने उदाहरण पेश किया। रविवार को सीतारमण ने मेट्रो में सफर कर हरियाणा के गुरुग्राम तक पहुंची। मेट्रो में रक्षा मंत्री ने सामान्य यात्रियों की तरह सफर किया और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं।

 Delhi: Defence Minister Nirmala Sitharaman takes a metro train to attend an event in Gurugram

निर्मला सीतारमण को एक कार्यक्रम में शामिल होने गुरुग्राम जा रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने गाड़ियों के काफिले के बजाए मेट्रो से ज्यादा बेहतर समझा। मेट्रो में सफर के लिए उनके लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने आम जनता के साथ मेट्रो कोच में बैठकर सफर किया और सफर के दौरान आम लोगों से बातचीत भी की।

आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज राजनेताओं ने मेट्रो में सफर किया हो। कुछ दिनो पहले ही प्रधानमंत्री मोदीने मेट्रो में सफर किया था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान मेट्रो में सफर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+