दिल्ली में कोरोना से टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 131 लोगों की मौत, 7,486 सामने आए नए केस

दिल्ली में कोरोना से टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 131 लोगों की मौत, 7,486 सामने आए नए केस

नई दिल्ली: Delhi coronavirus cases: दिल्ली में कोरोना वायरस का केस बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार (18 नवंबर) को दिल्ली में कोविड-19 की वजह से रिकार्ड तौर 131 लोगों की मौत हुई है। यह अभी तक एक दिन में कोरोना वायरस से मरने वालों की सबसे अधीक संख्या है। दिल्ली में 24 घंटे में 7,486 कोरोना के मामले आए हैं। जिसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले पांच लाख हो गए हैं, वहीं मरने वालों की संख्या 7, 934 हो गए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus In Delhi: दिल्ली में टूटा कोरोना से मौत का रिकॉर्ड,एक दिन में 131 मौतें | वनइंडिया हिंदी
      Delhi coronavirus

      दिल्ली में 42,458 एक्टिव केस

      दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक एक दिन में 62,232 लोगों का कोरोना जांच किया गया था, जिसमें से 7,486 कोरोना मामले सामने आए। दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित होने का दर 12.03 प्रतिशत है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीज 42,458 हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 5,03,084 लोग दिल्ली में कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं 11 नवंबर को दिल्ली में एक दिन में 8,593 केस सामने आए थे, जो अभी तक एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं।

      भारत में कोरोना के मामले 89 लाख के पार

      भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट तो आई है लेकिन प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार (18 नवंबर) को कोरोना के केस भारत में 89 लाख के पार हो गई। 89 लाख में से 83 लाख लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश में मरीजों के रिकवरी रेट 93.52 प्रतिशत हो गई है।

      भारत में कोरोना वायरस के मामले में बुधवार (18 नवंबर) को 38,617 नए केस सामने आए हैं। फिलहाल देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89,12,907 हो गई है। वहीं कोविड-19 एक्टिव मरीजों की संख्या 4,46,805 है, ये कुल मामलों का 5.01 प्रतिशत है। भारत में 83,35,109 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

      भारत में कोरोना वायरस से बुधवार को 474 लोगों की मौत हुई। देश में मरने वालों की कुल संख्यी 1,30,993 हो गई है। देश में कोविड-19 से डेथ रेट 1.47 प्रतिशत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+