दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी से मिलकर दी जीत की बधाई और एक वादे के साथ की ये गुजारिश

नई दिल्ली- दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। लगता है कि इसलिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब केंद्र से टकराव की राजनीति खत्म करना चाहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने रांची से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होकर लौटेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी। इस दौरान केजरीवाल ने पीएम मोदी से आगे मिलकर काम करने का वादा भी किया और उनके पास अपनी एक गुजारिश भी रखी।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से क्या गुजारिश की है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने पीएम को बारिश के मौसम में यमुना के जल को जमा करने के लिए दिल्ली सरकार की योजना की जानकारी भी दी है। उन्होंने कहा है कि बारिश के एक मौसम का पानी दिल्ली के पूरे साल की जरूरत के लिए काफी है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का सहयोग मांगा है। इस दौरान केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक और दिल्ली सरकार के स्कूलों का दौरा करने का निवेदन भी किया है।

मोदी सरकार दे रही है पानी बचाने पर जोर

मोदी सरकार दे रही है पानी बचाने पर जोर

एक दिन पहले ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में पानी बचाने के लिए मोदी सरकार के राष्ट्रीय अभियान का संसद में खाका पेश किया है। माना जा रहा है कि जिस तरह से पिछले कार्यकाल में मोदी सरकार ने 'स्वच्छ भारत अभियान' चलाया था, उसी तरह इस कार्यकाल में पानी बचाओ मुहिम पर जोर रहेगा। इसी के तहत अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी ग्राम पंचायतों को मानसून में जल संरक्षण के लिए एक खत भी लिखा है। केजरीवाल का यमुना जल के संरक्षण की योजना को उसी के संदर्भ में जोड़ कर देखा जा सकता है।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से क्या वादा किया है?

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से क्या वादा किया है?

अपनी मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से दिल्ली सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया है। उन्होंने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली के विकास के लिए ये जरूरी है कि यहां की सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करे। उन्होंने जानकारी दी है कि पीएम से 'आयुष्मान भारत' के बारे में भी थोड़ी चर्चा हुई है। उनका दावा है कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजना अपने आप में काफी बड़ा है। लेकिन, फिर भी उन्होंने प्रधानमंत्री को विश्वास दिलाया है कि वह इसे अपनी सरकार की योजना में शामिल करने के बारे में सभी पहलुओं की छानबीन जरूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+