दिल्ली में कोरोना को बेकाबू होते देखते केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक, लिए जा सकते हैं कड़े फैसले
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले अचानक से बढ़ने लगे हैं। कोरोना से सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है और यहां रोजना सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी बुधवार को 500 से अधिक मामले सामने आए। ये जनवरी के बाद से अबतक संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना पर आपात बैठक बुलाई है।
Recommended Video

इस बैठक में मुख्यमंत्री हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा करेंगे। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक केजरीवाल के साथ इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
ये आपता बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी। स्वास्थ्स मंत्री सत्येंद्र जैने ने बताया कि इस बैठक में कोरोना महामारी पर चर्चा होगी। इसमें स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी होंगे और सरकार को मौजूदा हालात की समीक्षा कर बताएंगे।












Click it and Unblock the Notifications