अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशुतोष ने मांगी अरुण जेटली से माफी

Recommended Video

    Arvind Kejriwal, Sanjay Singh & Ashutosh ने Arun Jaitley से मांगी माफी । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है। केजरीवाल के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आशुतोष और राघव चड्ढा ने भी अरुण जेटली से माफी मांग ली है। तीनों नेताओं संयुक्त पत्र लिखकर वित्त अरुण जेटली से माफी मांगी है। अरुण जेटली ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था। जानकारी के मुताबिक अरुण जेटली ने केजरीवाल के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं को माफ कर दिया है।

    अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशुतोष ने मांगी जेटली से माफी

    केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खुद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशुतोष के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल किया था। हालांकि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, आशुतोष और राघव चड्ढा ने पत्र भेजकर अरुण जेटली से माफी मांग ली है। खबरों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने पहले भी अरुण जेटली से माफी मांगी थी, लेकिन जेटली ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि संजय सिंह और आशुतोष भी माफी मांगें।

    फिलहाल आम आदमी पार्टी के तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर अरुण जेटली से माफी मांग ली है। अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ अन्य आप नेताओं की माफी के बाद अरुण जेटली ने उन्हें माफ कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केवल केंद्रीय अरुण जेटली से ही माफी नहीं मांगी है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी माफी मांग चुके हैं। साथ ही कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल, पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से लिखित माफी मांगी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+