'साढ़े 9 घंटे एजेंसी ने की पूछताछ, हुए 56 सवाल', जानिए CBI हेडक्वार्टर से बाहर क्या बोले CM केजरीवाल

Liquor Policy Case: दिल्ली घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। जिसके तहत आज सीएम केजरीवाल से आज जांच एजेंसी के हेडक्वार्टर में पूछताछ की गई।

Arvind Kejriwal CBI inquiry

Arvind Kejriwal CBI inquiry: सीबीआई ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा था, जिसके तहत आज उसने पूछताछ की गई। केजरीवाल से सीबीआई ने 9 घंटे पूछताछ की। इसको लेकर राजधानी में सियासत गरमाई हुई है। एक ओर आम आदमी पार्टी इसे बीजेपी और केंद्र की चाल बता रही, तो दूसरी ओर बीजेपी ने इसे कानूनी प्रक्रिया कहा। आबकारी मामले में इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने कई बार पूछताछ की। अभी वो इस मामले में जेल में बंद हैं। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट-

LIVE Feed
Apr 16, 2023, 9:25 PM IST

अरविंद केजरीवाल का बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 9 घंटे तक सीबीआई की पूछताछ हुई। मैंने सभी सवालों के जवाब दिए। पूरा कथित शराब घोटाला झूठी और घटिया राजनीति है। आम आदमी पार्टी 'कट्टर ईमानदारी पार्टी'है । वे आप को खत्म करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता हमारे साथ है।
Apr 16, 2023, 9:22 PM IST

आप नेता रिहा

नजफगढ़ थाने से रिहा किए गए आप नेता।
Apr 16, 2023, 8:39 PM IST

नौ घंटे हुई पूछताछ

शराब नीति मामले में नौ घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले।
Apr 16, 2023, 8:00 PM IST

आप नेताओं की बैठक

आप नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कपूरथला हाउस नई दिल्ली में बैठक की। बैठक में गोपाल राय, पंकज गुप्ता समेत आप के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
Apr 16, 2023, 6:21 PM IST

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में धरना दिया।
Apr 16, 2023, 6:04 PM IST

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ को लेकर अमृतसर में विरोध प्रदर्शन किया।
Apr 16, 2023, 6:03 PM IST

आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा, संजय सिंह, आतिशी, कैलाश गहलोत और सौरभ भारद्वाज सहित विरोध कर रहे आप नेताओं को हिरासत में दिल्ली पुलिस नजफगढ़ पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची।
Apr 16, 2023, 4:30 PM IST

इमरजेंसी बैठक बुलाई

आम आदमी दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने पार्टी दफ्तर में इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
Apr 16, 2023, 3:29 PM IST

हिरासत में राघव चड्ढा- संजय सिंह

राघव चड्ढा, संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं और अन्य को दिल्ली पुलिस ने सीबीआई कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया।
Apr 16, 2023, 2:42 PM IST

हिरासत में AAP विधायक

अरविंद केजरीवाल से सीबीआई दफ्तर में पूछताछ जारी है। जिसके विरोध में धरने पर बैठे छह AAP विधायक समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Apr 16, 2023, 12:59 PM IST

आप नेता का धरना जारी

भगवंत मान, राघव चड्ढा, संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और अन्य सहित आप नेताओं ने सीबीआई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर में हैं।
Apr 16, 2023, 12:50 PM IST

धरने पर बैठे भगवंत मान-राघव चड्ढा

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के खिलाफ आप का प्रदर्शन जारी है। पंजाब सीएम भगवंत मान और सांसद राघव चड्ढा धरने पर बैठे हैं।
Apr 16, 2023, 12:17 PM IST

केजरीवाल झुकेगा नहीं लड़ता रहेगा: संजय सिंह

AAP नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि जो मामला है यह देश के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर जो मॉडल चलाने का अरविंद केजरीवाल ने काम किया है उसके खिलाफ है। केजरीवाल झुकेगा नहीं लड़ता रहेगा।
Apr 16, 2023, 12:14 PM IST

दिल्ली विधानसभा स्पीकर का बयान

दिल्ली विधान सभा स्पीकर रामनिवास गोयल ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और यह सोची समझी साजिश है और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं... CBI ने मनीष, सत्येंद्र जी को कुछ सवाल पूछने के लिए बुलाया था। 2 साल तक CBI जांच करती रही उसके बाद गिरफ़्तार कर लिया... यह धंधा बन गया है कि हर विपक्षी दल के पीछे इस ढंग से CBI लगाना उचित नहीं है।
Apr 16, 2023, 12:13 PM IST

राघव चड्ढा का बयान

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जिस प्रकार से कंस को पता था कि भगवान श्री कृष्ण ही उनका अंत करेंगे और इसलिए कंस ने हर संभव प्रयास किया, षडयंत्र रचा कि श्री कृष्ण को हानि पहुंचाई जाए लेकिन उनका बाल भी बांका नहीं कर पाए। उसी प्रकार आज BJP जानती है कि उनका पतन AAP के हाथों होगा।
Apr 16, 2023, 12:12 PM IST

भगवंत मान का बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इन्होंने (BJP) देखा कि केजरीवाल कर्नाटक भी जा रहे हैं, मध्य प्रदेश भी जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी हो आए। गुजरात में भी इनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी यह सब देखकर आज उन्होंने अरविंद जी को बुला लिया। दो शाह बैठे हैं एक अमित शाह और एक तानाशाह वे हर दिन फरमान जारी करते हैं।
Apr 16, 2023, 11:13 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंच गए हैं।
Apr 16, 2023, 10:57 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला मामले में सीबीआई के समक्ष पेश होने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Apr 16, 2023, 10:41 AM IST

अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर के लिए निकल चुके हैं।
Apr 16, 2023, 10:40 AM IST

CBI जांच के लिए जाने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चौतरफा विकास होने लगा जिसे देश के लोगों ने 75 सालों में नहीं देखा था। दिल्ली को देखकर लोगों का लगा कि भारत का विकास हो सकता है। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो। उन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहूंगा की अब भारत नहीं रुकेगा। तुम्हारी इन गीदड़-भभकी से भारत नहीं रुकेगा।
Apr 16, 2023, 10:36 AM IST

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीरा गढ़ी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा शराब नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के ख़िलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Apr 16, 2023, 10:10 AM IST

सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर पार्टी के सभी सांसद, स्‍थानीय विधायक पहुंच चुके हैं।
Apr 16, 2023, 9:11 AM IST

सीएम केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आज मुझे CBI बुलाया है, थोड़ी देर में निकलूंगा, जब कुछ गलत किया नहीं तो छिपाना क्या? यह लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना हो। कल से इनके सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद BJP ने CBI को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है, अब BJP ने आदेश दिया है तो CBI की क्या मजाल है।
Apr 16, 2023, 9:10 AM IST

CBI कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
Apr 16, 2023, 8:37 AM IST

प्रदर्शन आदि को देखते हुए सीबीआई दफ्तर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Apr 16, 2023, 8:36 AM IST

अरविंद केजरीवाल 11 बजे के करीब सीबीआई दफ्तर जाएंगे। वहां पर उनसे पूछताछ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+