केजरीवाल का दावा- IB की रिपोर्ट के हिसाब से गुजरात में बन रही AAP की सरकार

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा को देखते हुए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उसके नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे। इस बीच रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नया दावा किया, जिसके मुताबिक गुजरात में उनकी सरकार बन रही। इसके पीछे उन्होंने आईबी की एक रिपोर्ट का हवाला दिया।

Recommended Video

    Gujarat Elections 2022: Arvind Kejriwal बोले Gujarat में बन रही AAP की सरकार | वनइंडिया हिंदी *News
    Gujarat

    गुजरात में मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सूत्रों के मुताबिक आईबी की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया कि अगर आज गुजरात में चुनाव हों, तो वहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। हालांकि रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि AAP की सरकार बहुत कम मार्जिन से बन रही, बहुत कम सीटों से हम आगे हैं। गुजरात के लोगों को एक जोरदार धक्का लगाना पड़ेगा, ताकि अच्छे बहुमत से सरकार बने। उन्होंने कहा कि जब से ये रिपोर्ट आई है, तब से बीजेपी-कांग्रेस एक हो गई हैं। दोनों सीक्रेट मीटिंग करके आते हैं और मुझे एक ही भाषा में गालियां देते हैं।

    AAP सुप्रीमो के मुताबिक बीजेपी कांग्रेस को गाली नहीं देती और कांग्रेस बीजेपी को गाली नहीं देती। वो सिर्फ मुझे गाली देते हैं। बीजेपी चाहती है कि कांग्रेस को मजबूत किया जाए, ताकि हमारा वोट बट जाए। उन्होंने कहा कि मैं सबसे अपील करता हूं कि कांग्रेस को वोट देकर बीजेपी को जीता मत देना। कांग्रेस को वोट देना बेकार है। उसको वोट देना गुजरात के हित में नहीं है। राज्य में जो लोग बीजेपी की सरकार से नाराज हैं, वो AAP को वोट दें। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने एक जोरदार धक्का लगा दिया, तो पंजाब और दिल्ली दोनों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

    'गाय माता की हो रही अनदेखी'
    केजरीवाल ने कहा कि गाय हमारी माता है। गुजरात में प्रशासन गाय माता को अनदेखा करता है, ख्याल नहीं रखा जाता। दिल्ली में हमने गौसेवा के लिए एक सिस्टम बनाया है। गुजरात में AAP की सरकार बनने के बाद यहां भी गौ माता की अच्छे से देखभाल करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+