दिल्ली: गर्लफ्रेंड के मंगेतर ने किया बिजनेसमैन का मर्डर, शव को सूटकेस में भरकर गुजरात में फेंका
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी नीरज गुप्ता की हत्या कर शव को गोवा राजधानी एक्सप्रेस से गुजरात के भरूच ले जाकर फेंक दिया। शादी को लेकर हुए झगड़े के बाद बिजनेसमैन नीरज गुप्ता की उसकी गर्लफ्रेंड के मंगेतर ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसका अपनी कर्मचारी के साथ एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर था।

बिजनेसमैन की गर्लफ्रेंड के मंगेतर ने की हत्या
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाली 46 वर्षीय नीरज गुप्ता की पत्नी ने आदर्श नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। कारोबारी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति का फैसल नाम की महिला के साथ अवैध संबंध है। कारोबारी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति लापता है। कारोबारी की पत्नी ने फैसल नाम की महिला पर शक जाताया। इस सिलसिले में पुलिस ने जब फैसल नाम की महिला से पूछताछ की। तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई

लड़की पर शादी तोड़ने का बिजनेसमैन बना रहा था दवाब
पहले आरोपी जानकारी ना होने का नाटक करते रहे। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बिजनेसमैन की हत्या कि बात कबूल ली। महिला ने बताया कि, उसके माता पिता चाहते थे कि वह किसी और व्यक्ति के साथ शादी करे। महिला ने बताया कि 28 वर्षीय जुबेर नाम के व्यक्ति के साथ उसकी सगाई हो चुकी थी। लेकिन नीरज गुप्ता चाहता था कि फैजल अपने मंगेतर मोहम्मद जुबैर से सगाई तोड़कर उससे शादी कर ले, लेकिन यह बात मंगेतर और युवती के घरवालों को नागवार गुजरी।

पार्क में की हत्या
पुलिस ने बताया कि लड़की ने नीरज को अपने परिवार से मिलने के लिए आदर्श नगर थाना इलाके के केवल पार्क स्थित अपने घर मिलने के लिए बुलाया। वहीं, लड़की की मां और मंगेतर जुबेर ने मिलकर नीरज गुप्ता की हत्या कर दी। उत्तर पश्चिम दिल्ली के डीसीपी विजयंत आर्य ने बताया कि मोहम्मद जुबैर, मंगेतर फैजल और उसकी मां शाहीन नाज को नीरज गुप्ता हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड और चाकू भी बरामद कर लिया गया है। गुजरात पुलिस ने 14 नवंबर को नीरज का शव बरामद किया था।

भरूच में फेंका शव
पुलिस ने बताया कि, जुबेर ने पहले नीरज के सिर पर ईंट से हमला किया और फिर नीरज की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद जुबेर, फैजल और शाहीन ने मिलकर नीरज के शव के कई हिस्से किए फिर उसे एक बड़े सूटकेस में भर दिया। बताया जा रहा है कि जुबेर टैक्सी की जरिये सूटकेस में शव लेकर निजमुद्दीन स्टेशन पहुंचा। फिर यहां पर रेलवे पैंट्री में काम करने वाला जुबैर गोवा जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बैठ गया। सफर के दौरान उसने भरूच के निकट नीरज गुप्ता के शव को फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications