आप में सब ठीक नहीं, सिसोदिया छोड़ सकते हैं पार्टी: मनोज तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी में सब ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में नंबर दो कहे जाने वाले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया किसी भी दिन आप छोड़ सकते हैं। दिल्ली में भाजपा के भीतर अंदरुनी कलह के सवाल पर नॉर्थ ईस्ट सीट से सांसद तिवारी ने कहा कि ये बातें कहीं। तिवारी ने कहा कि आप टूट के कगार पर है इसलिए इससे ध्यान हटाने के लिए इस तरह की बातें वही लोग हमारे बारे में फैला रहे हैं।

तिवारी ने कहा, आप के पुराने नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। अब अकेले केजरीवाल ही वहां सबकुछ हैं। दूसरे नेताओं की तरह सिसोदिया भी जाने वाले हैं। कलह वहां हैं और वो बात भाजपा की कर रहे हैं। भाजपा में सबकुछ एकदम ठीक है। आप सरकार बुरी तरह से फेल रही है और अपनी नाकामयाबियां छुपाने के लिए वो भाजपा में फूट जैसी बातें कर रही है।
दिल्ली में 2020 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में केजरीवाल लगातार आप पर हमलावर हैं। दिल्ली में अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर भी दोनों पार्टियां आमने-सामने हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर हमेशा धोखा हुआ है। कांग्रेस ने कई बार लोगों को सर्टिफिकेट बांट दिए, लेकिन वास्तव में जमीन पर कुछ नहीं हुआ। वहीं 2016 में शहरी विकास मंत्रालय ने केजरीवाल सरकार को चिठ्ठी लिखकर दिल्ली की सभी अनाधिकृत कॉलोनियों की सूची मांगी थी, लेकिन दो साल बाद भी जवाब नहीं आया। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही इस पर काम किया जाएगा।
-
HS Phoolka joins BJP: 1984 के जख्मों पर मरहम लगाने वाले 'हाथ' ने थामा 'कमल', कौन हैं एच.एस. फूलका? -
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications