विज्ञापन में वकीलों की ड्रेस पहनने पर दिल्ली बार काउंसिल ने अमिताभ बच्चन को भेजा कानूनी नोटिस
नई दिल्ली। दिल्ली बार काउंसिल ने अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा है। काउंसिल ने एवेरेस्ट मसाले के विज्ञापन में वकीलों की पोशाक में दिखने के लिए अभिनेता को ये नोटिस भेजा है। दिल्ली बार काउंसिल ने अमिताभ के वकीलों की पोशाक में विज्ञापन करने को गलत कहा है और इसे बंद करने की भी मांग की है।

काउंसिल की ओर से कहा गया है कि एक कमर्शियल विज्ञापन में आप एक वकील की तरह से नजर आ रहे हैं जो कि ठीक नहीं है। इस ड्रेस को इस तरह नहीं पहन सकते हैं।
बार काउंसिल द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस में कहा गया है कि किसी भी विज्ञापन में वकीलों की पोशाक का इस्तेमाल बिना बार काउंसिल की परमिशन के बगैर चलाना गलत है। भविष्य में ऐसा होता है तो इस पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। दिल्ली बार काउंसिल ने ये लीगल नोटिस बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, एवरेस्ट मसाला, यूट्यूब व अन्य मीडिया हाउस को भेजा गया है।
विज्ञापन में अमिताभ वकीलों के जैसे काले कोट-पैंट में नजर आ रहे हैं। विज्ञापन में अमिताभ बच्चन वकील की वेशभूषा में अपने दफ्तर में बैठे हैं और उनके दो कर्मचारी पाव भाजी लेकर उनके सामने आते हैं। खाना खाकर वो मसाले की तारीफ करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications