आम आदमी की मुश्किलें बढ़ी, कानून मंत्री तोमर के खिलाफ बार काउंसिल ने दर्ज करायी FIR
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के लिए एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री का विवाद एक बार फिर से गर्मा गया है। दिल्ली की बार काउंसिल ने तोमर की डिग्री को को फर्जी बताते हुए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की बात कही है।

दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली बार काउंसिल ने शुरुआती जांच में तोमर की डिग्री को फर्जी पाया है और इस बाबत आपराधिक मामला दर्ज करने की बात कही है। बार काउंसिल ने दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी को जितेंद्र के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की है।
काउंसिल की ओर से तोमर के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि प्राथमिक तौर पर तोमर की डिग्री फर्जी प्रतीत होती है। वहीं काउंसिल ने इस मामले में पुलिस से जांच के बाद आपराधिक मामला दर्ज करने की भी अफील की है।
वहीं तोमर फर्जी डिग्री विवाद को राजनैतिक साजिश बताते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी डिग्री से जुडे सभी विवाद राजनीति से प्रेरित हैं और मेरी डिग्री बिल्कुल सही है। उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने कानून मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि तोमर ने मुझे पूरे मामले की जानकारी दी है और वह इस मामले में निर्दोष हैं।












Click it and Unblock the Notifications