Delhi-Ayodhya Flight: दिल्ली- अयोध्या के बीच दूरी सिर्फ 80 मिनट की, Shri Ram Airport का उद्घाटन कब? जानिए
Delhi-Ayodhya Flight: अयोध्या अब भारत के किसी कोने से लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। दूसरियां भी कम हो जाएंगी। केंद्र सरकार राम मंदिर उद्घाटन से पहले पर्यटकों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है, अयोध्या से एयर कनेक्टिविटी की नई व्यवस्था का लाभ रामलला के राज्याभिषेक के बाद से नियमित से रूप में मिलने लगेगा। दरअसल, अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद उद्घाटन की तारीख भी तय हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी महीने में श्रीराम एयरपोर्ट की उद्घाटन फ्लाइट रवाना होगी।
अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक विस्तारित रनवे है जो A-321/B-737 प्रकार के विमान संचालन के लिए उपयुक्त है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह से पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया जाएगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि वह राम मंदिर समारोह से कुछ हफ्ते पहले 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए अपनी उद्घाटन उड़ान शुरू करेगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी की, जिसमें कहा गया कि 30 दिसंबर को उद्घाटन उड़ान IX 2789 दिल्ली से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और 12:20 बजे अयोध्या में उतरेगी। वहीं फ्लाइट संख्या IX 1769 अयोध्या से दिल्ली के लिए 12:50 बजे प्रस्थान करेगी और 1410 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम मंदिर जाने वाले पर्यटकों को परिवहन सेवाओं से लाभ मिलने की उम्मीद है।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट से फ्लाइट की शुरुआत को लेकर एयरलाइन के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, "एयर इंडिया एक्सप्रेस हवाई अड्डे के खुलने के तुरंत बाद अयोध्या से परिचालन शुरू करने के लिए उत्साहित है। यह देश भर के टियर 2 और टियर 3 शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने की हमारी कंपनी प्रतिबद्ध है।"
इससे पहले इंडिगो जल्द ही अयोध्या एयरपोर्ट से अपनी फ्लाइट्स शुरू करेगी। इंडिगो ने पिछले हफ्ते कहा था कि वो 30 दिसंबर को दिल्ली- अयोध्या के लिए उद्घाटन उड़ान संचालित करेगी, जबकि कॉमर्शियल फ्लाइट्स 6 जनवरी से शुरू होंगी।












Click it and Unblock the Notifications