Delhi Assembly Elections 2020: 8 फरवरी, वोटिंग के दिन सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शनिवार यानी 8 फरवरी को मतदान होना है। शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगी। वोटिंग के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। मतदान के दिन मतदानकर्मियों और मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी सर्विसेज सुबह 4 बजे से शुरू करने का फैसला किया है।

 Delhi Assembly elections 2020: Delhi Metro service start at 4AM on Polling day 8 February
शनिवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। दिल्ली मेट्रो की सभी रूट्स पर सेवा सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी। सर्विस जल्दी शुरू करने के पीछे डीएमआरसी का मकसद सुबह 8 बजे से शुरू हो रहे मतदान से पहले मतदानकर्मियों को समय पर पोलिंग पहुंचने में मदद करना है। गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो की सर्विस सामान्य तौर पर सुबह 6 बजे से शुरू होती है और रात के 11 बजे तक चलती है।

गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान होना है। वहीं इसकी मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। इस बार दिल्ली की जनता किसके हाथों में सत्ता सौंपती है ये आने वाले दिनों में तय हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+