हमने बच्चों के हाथों में कलम-कंप्यूटर दिए, वो दे रहे बंदूक और नफरत: अरविंद केजरीवाल

हमने बच्चों के हाथों में कलम दिए, वो दे रहे बंदूक: अरविंद

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि वो बच्चों को बंदूक थमा रहे हैं। केजरीवाल ने आईटी-प्रौद्योगिकी सम्मेलन में प्रेजेंटेशन दे रहे दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के छात्र का वीडियो शेयर करते हुए ये बात कही। ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने लिखा, दिल्ली के सरकारी स्कूल का छात्र बड़े IT Tech सम्मेलन को संबोधित कर रहा है। हमने बच्चों के हाथों में कलम और कंप्यूटर दिए हैं और आंखों में इंटरप्रिन्योरशिप के सपने! वे दे रहे हैं बंदूक और नफरत। आप अपने बच्चों को क्या देना चाहते हैं? 8 फरवरी को बताइएगा।

गुरुवार को जामिया में चली थी गोली

अरविंद केजरीवाल ने ये ट्वीट गुरुवार को जामियानगर हुई फायरिंग की घटना को लेकर किया है। गुरुवार को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एक युवक ने गोली चला दी थी। इस दौरान वो जय श्रीराम और किसे चाहिए आजादी चिल्ला रहा था। इस तरह की बातें सामने आई हैं कि हमलावर भाजपा की युवा मोर्चा इकाई से जुड़ा था और बजरंग दल के कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था। जामिया अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में भाजपा ने नहीं लिखा है लेकिन साफ है कि उनका इशारा उसी और है।

आप ने भाजपा पर लगाया है जामिया में हुई हिंसा का आरोप

आप ने भाजपा पर लगाया है जामिया में हुई हिंसा का आरोप

आप ने जामिया पर हुई इस हिंसा का आरोप भाजपा पर लगाया है। आप सांसद ने संजय सिंह ने घटना पर कहा है कि यह बीजेपी की सोची समझी साजिश के चलते हुआ। दिल्ली पुलिस अमित शाह के नियंत्रण में है लेकिन जब शख्स ने फायरिंग की तो पुलिस खड़ी होकर तमाशा देख रही थी। अमित शाह दिल्ली का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, सबसे पहले उन्होंने अपने नेताओं को भाषण देने के लिए उकसाया। बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार दिखाई दे रही है, यह साजिश भी उसी डर से रची गई है ताकि अमित शाह दिल्ली में चुनाव स्थगित करा सकें। ओखला से आप के विधायक अमानतुल्लाह खान ने यहां तक कहा कि हमलावर को भाजपा ने ही भेजा था।

8 फरवरी को दिल्ली में चुनाव

8 फरवरी को दिल्ली में चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को चुनाव होना है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत हासिल हुआ था। आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस और दूसरी पार्टियों को कोई सीट नहीं मिली थी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ रही हैं। वहीं आप ने सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+