Delhi Assembly Election: दिल्ली में मतदान जारी, बारात के साथ वोट डालने पहुंचा दूल्हा

नई दिल्ली। दिल्ली में आज विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। दिल्लीवासी सुबह-सुबह अपने घरों से निकलकर वोट देने के लिए पहुंचे हैं। इस बीच एक ऐसा शख्स भी दिखा जो अपनी शादी वाले दिन ही वोट डालने पहुंचा। इस शख्स ने कहा कि शादी तो पांच साल बाद भी हो जाएगी लेकिन वोट ज्यादा जरूरी है। शकरपुर पोलिंग बूथ में वोट देने पहुंचे दूल्हे ने कहा कि उनका पूरा परिवार वोट डालने के बाद ही शादी की रस्में शुरू करेगा।

Recommended Video

    Delhi Elections 2020: शादी बीच में छोड़ Vote डालने पहुंचा दूल्हा, फिर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    delhi assembly elections 2020, delhi assembly election, delhi, delhi election, aap, aam aadmi party, groom, aap, bjp, दिल्ली विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, दिल्ली चुनाव, भाजपा, आम आदमी पार्टी, दूल्हा

    इस बार चुनाव के लिए भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने काफी रोड शो और रैलियां कीं। शाहीन बाग भी चुनावों में एक बड़ा मुद्दा माना गया। अब देखा ये जाएगा कि किस पार्टी को कितनी सफलता मिलती है। जहां आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि वह एक बार फिर जीत हासिल करेगी वहीं भाजपा का कहना है कि वह पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा सीट हासिल करेगी।

    2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। भाजपा को केवल 3 सीट मिली थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। राजधानी में शनिवार सुबह 8 बजे से ही वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+