केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर नहीं लगेगा रोड टैक्स

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर कोई रोड टैक्स नहीं देना होगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी की घोषणा के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स (सड़क कर) माफ करने का वादा किया, जिसे पूरा कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स माफ करने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही पंजीकरण शूल्क माफी की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इसके लिए लोगों के सुझाव मांगे गए हैं। तीन दिन में सुझाव आने के बाद उसे भी माफ कर दिया जाएगा।

Delhi, arvind kejriwal, Road tax relief for electronic vehicles in delhi, Kailash Gahlot, दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन पर टैक्स, दिल्ली, अरविंद केजरीवाल, कैलाश गहलोत,

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने जैसा वादा किया था, उसे पूरा किया। ईवी नीति की घोषणा के बाद दिल्ली सरकार ने बैटरी संचालित वाहनों पर रोड टैक्स को माफ कर दिया है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ हैं कि दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से फैलाव में देश का नेतृत्व करे। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर जल्द पंजीकरण टैक्स भी माफ कर दिया जाएगा।

दिल्ली मोटर वाहन कराधान अधिनियम के तहत परिवहन विभाग की तरफ से 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई है। इसके बाद अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर वाहन उपभोक्ता को सड़क टैक्स में पूरी छूट मिलेगी। अब इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण शुल्क को माफ करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। तीन दिन बाद इसे माफ करने का आदेश जारी किया जाएगा। परिवहन विभाग ने पंजीकरण छूट को लेकर तीन दिन के भीतर लोगों से अपने सुझव देने के लिए कहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने से दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम किया जा सके। इसके बाद दिल्ली के उप-राज्यपाल के आदेश से परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त शशि कौशल ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत सभी बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगने वाले टैक्स में छूट प्रदान की गई है। इस अधिसूचना के जारी होने की तिथि से यह पॉलिसी लागू हो गई है। यानि 10 अक्टूबर 2020 से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रोड टैक्स नहीं देना होगा।

अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी के तहत रोड टैक्स माफ किया है। रजिस्ट्रेशन टैक्स भी माफ होगा। इसके लिए लोगों के सुझाव मंगाए गए हैं। लोगों को सुझाव देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। तीन दिन बाद लोगों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा के बाद इसे माफ करने का आदेश जारी किया जाएगा।

विश्वभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिल्ली बने राजधानी-केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल का दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने को लेकर कहना है कि 2024 तक नए निकलने वाले वाहनों में 25 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक के होने चाहिए। इसके अलावा सार्वजनिक बसों के बेड़े को दोगुना किया जाएगा। नई खरीदी जाने वाली बसों में से 50 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी। सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार का दिल्ली को विश्व भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी बनाने का लक्ष्य है। इससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+