केजरीवाल सरकार ने एलजी को फिर भेजा दिल्ली में जिम, होटल, साप्ताहिक बाजार खोलने का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार खोलने का प्रस्ताव एक बार फिर उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा है। आप सरकार ने राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार होने और हालात सामान्य होने का हवाला देते हुए होटल और जिम और साप्ताहिक बाजारों को खोले जाने की हिमायत की है। राज्य सरकार ने पहले भी होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार खोलने का फैसला किया था, जिसे एलजी बैजल ने कोरोना महामारी का हलावा देते हुए खारिज कर दिया था।

delhi arvind kejriwal govt proposal to lg Anil Baijal Allow hotels gyms weekly markets to reopen

गुरुवार को दिल्ली सरकार ने अनलॉक-3 में होटल, जिम और साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजे प्रस्ताव में कहा कि केंद्र की ओर से जारी किए गए अनलॉक दिशानिर्देशों के अनुसार दिल्ली में ऐसे प्रतिष्ठानों को अनुमति देने के लिए निर्णय लेने का उसे अधिकार है। प्रस्ताव में केंद्र के 29 जुलाई को जारी 'अनलॉक -3' दिशानिर्देशों में पांच अगस्त से योग संस्थानों और जिम खोलने की अनुमति दिए जाने का हवाला दिया गया है।

प्रस्ताव में ये भी कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार रही है। कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन वहां होटल, जिम आदि खोल दिए गए हैं। दिल्ली में स्थिति ठीक होने पर लोगों को अपनी आजीविका कमाने से रोका जा रहा है।

पिछले सप्ताह अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में होटलों और साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया था। लेकिन उपराज्यपाल ने अनलॉक-3 में होटल और एक सप्ताह के लिए प्रायोगिक तौर पर साप्ताहिक बाजार फिर से खोलने के फैसले पर रोक लगा दी थी। जिस पर आप सरकार ने नाराजगी भी जताई थी। इसको लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी और कहा था कि होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल को अनुमति देने का निर्देश दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+