Delhi AQI: सावधान हो जाइए...फिर बदल रही है दिल्ली की हवा, AQI 400 पार, इन 9 इलाकों में सांस लेना दूभर

Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की हवा और भी खराब होने वाली है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार है। आनंद विहार में 412, नरेला में 410, वजीरपुर में 409, सोनिया विहार में 408, विवेक विहार में 404, जहांगीरपुरी में 402, बवाना में 401 और द्वारका-सेक्टर 8 में 400 AQI है।

इसके अलावा अशोक विहार में 392, पटपड़गंज में 388 , मुंडका 386 में, शादीपुर 385 में, रोहिणी में 382 , दिलशाद गार्डन में 380, आरके पुरम में 373, पंजाबी बाग में 370, बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, चांदनी चौक में 353, डीयू नॉर्थ कैंपस में 348, आईजीआई एयरपोर्ट में 327, पूसा में 327, नजफगढ़ में 319 और आया नगर में 313 AQI है।

Delhi AQI Today

दिल्ली के इन 9 इलाकों में सांस लेना हुआ मुश्किल!

दिल्ली के विवेक विहार, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, द्वारका सेक्टर 8, आनंद विहार, अशोक विहार, अलीपुर, बवाना, आनंद विहार, सोनिया विहार जैसे इलाकों में सांस लेना मुश्किल हो गया है। इन सभी इलाकों में AQI 400 पार है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की बुलेटिन के मुताबिक 23 नवंबर को शाम 4 बजे दिल्ली का औसत AQI 412 दर्ज किया गया, जिससे यह देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। शाम 7 बजे तक 17 स्टेशनों ने गंभीर वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट की, जिसमें वजीरपुर 440 AQI के साथ सबसे प्रदूषित रहा।

दिल्ली में वायु प्रदूषण में अचानक बढ़ोतरी के कुछ सप्ताह बाद, पुलिस प्रदूषण नियंत्रण उपायों का सख्त कार्यान्वयन सुनिश्चित कर रही है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में 164 करोड़ रुपये की राशि के 1.64 लाख से अधिक चालान जारी किए गए, जो इस साल अब तक जारी किए गए कुल चालानों का 30 प्रतिशत है।

दिल्ली परिवहन विभाग ने दिल्ली क्षेत्र में वाहन मालिकों से बढ़ते प्रदूषण के स्तर से निपटने के लिए ईंधन के प्रकारों की पहचान करने में मदद करने के लिए अपने वाहनों पर रंग-कोडित स्टिकर लगाने को कहा है। यह नियम 1 अप्रैल, 2019 से प्रभावी नए वाहनों और 31 मार्च, 2019 से पहले पंजीकृत पुराने वाहनों दोनों पर लागू होता है।

दिल्ली की हवा 'बेहद खराब', लोगों ने कहा सांस लेने में हो रही दिक्कत

दिल्ली के निवासियों ने सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की है। निवासियों ने सांस लेने में कठिनाई, बुखार और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत की और संबंधित अधिकारियों से बढ़ते प्रदूषण के लिए कार्रवाई करने को कहा है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इंडिया गेट के पास एक साइकिल चालक ने कहा, ''हमें प्रदूषण के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसने हमारे दैनिक जीवन की गतिविधियों को प्रभावित किया है और हमें सांस लेने में भी समस्या हो रही है।" एएनआई से बात करते हुए, एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि लोगों को घर के अंदर रहना होगा और अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सावधानी बरतनी होगी।

निवासियों ने सांस लेने में कठिनाई, बुखार और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत की और संबंधित अधिकारियों से बढ़ते प्रदूषण के स्तर का स्थायी समाधान खोजने का आग्रह किया। इंडिया गेट के पास एक साइकिल चालक ने कहा, "हमें प्रदूषण के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसने हमारे दैनिक जीवन की गतिविधियों को प्रभावित किया है और हमें सांस लेने में भी समस्या हो रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+