Delhi AQI: खतरे में देश का 'दिल', AQI 400 के पार, दमघोंटू हवा से लोग परेशान, नई एडवाइजरी जारी
Delhi AQI: दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया, जिसे 'सीवियर कैटेगरी में रखा जाता है। सर्दियों में स्मॉग की वजह से दिल्ली की एयर क्वालिटी और भी ज्यादा खराब हो जाती है।
रविवार को, सुबह 7 बजे नेशनल कैपिटल में ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 430 के आस-पास था जो कि खराब संकेत है।

दिल्ली के कई इलाकों में रिकॉर्ड स्तर का प्रदूषण (Delhi AQI)
दिल्ली के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, रोहिणी, मुंडका, आरके पुरम और बवाना जैसे क्षेत्रों में AQI 430-460 के बीच दर्ज किया गया। यह स्तर बेहद खतरनाक माना है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे PM2.5 और PM10 पार्टिकुलेट मैटर की वजह से हवा की गुणवत्ता तेजी से गिर रही है।
प्राइवेट दफ्तरों के लिए नई एडवाइजरी (Delhi AQI)
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ रहे स्तर को देखते हुए सीएक्यूएम के निर्देशों के तहत राजधानी के प्राइवेट दफ्तरों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अब प्राइवेट कंपनियों के कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को 'ऑनसाइट वर्क' और बाकी लोगों को 'वर्क फॉर होम' करने की बात कही गई है। मालूम हो कि दिल्ली में इस वक्त ग्रेप के तीसरे चरण के नियम लागू हैं।
स्वास्थ्य पर पड़ रहा गंभीर असर (Delhi AQI)
कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं होने लगी हैं।
लोगों में देखे जा रहे हैं निम्लिखित लक्षण
- सांस लेने में मुश्किल
- आंखों में जलन
- गले में सूजन
- सिरदर्द और थकान
- त्वचा में एलर्जी
दिल्ली सरकार और केंद्र के प्रदूषण रोधी उपायों के तहत कई जगह ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चरण IV को भी लागू किया जा सकता है, जिसमें शामिल हैं..।
निर्माण कार्यों पर सख्त पाबंदी
- ट्रकों और डीजल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध
- पानी का छिड़काव
- सड़क किनारे धूल नियंत्रण
- स्कूल बंद करने पर भी विचार
- स्थिति और बिगड़ने पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications