Weather: दिवाली के पहले दिल्ली में जहरीली हुई हवा, AQI 262 पर, देश के इन राज्यों में बारिश की भी संभावना
Weather: दिवाली के पहले दिल्ली में जहरीली हुई हवा, AQI 262 पर, देश के इन राज्यों में बारिश की भी संभावना
Weather Update today: दिवाली के पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। दिल्ली की एयर क्वालिटी में लगातार गिरावट जा रही है। हर साल दिल्ली का प्रदूषण स्तर अक्टूबर से बढ़ जाता है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Delhi air quality) 'खराब' श्रेणी में रही। शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 पर पहुंच गया। मौसम अपडेट की बात करें तो दिल्ली में मौसम आने वाले कुछ दिनों तक साफ रहेगा। वहीं देश के कई राज्यों में बारिश के आसार है।

इन राज्यों में आज होगी बारिश
शनिवार 22 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है।
ओडिशा-झारखंड के भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे में गरज के साथ भारी बारिश होगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मध्यम बारिश होगी।
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है। ओडिशा, कोंकण-गोवा और तेलंगाना में भी हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को मुख्य रूप से दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिल्ली में शुक्रवार को एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 268 था और गुरुवार को एक्यूआई 228 दर्ज किया गया था।

महाराष्ट्र में भी बारिश के आसार
शनिवार (22 अक्टूबर) तक, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ कुछ हिस्सों उत्तरी बंगाल की खाड़ी, और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बंगाल की मध्य खाड़ी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी। इस बीच, उत्तरी अंडमान सागर और दक्षिण अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों और बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी पर बना एक कम दबाव का क्षेत्र की वजह से खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications