दिल्ली: हॉस्टल से कूदकर AIIMS के मेडिकल छात्र ने दी जान
नई दिल्ली। दिल्ली के एम्स मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने हॉस्टल के छत से कूदकर अपनी जान दे दी। एम्स मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे छात्र ने हॉस्टल नंबर 19 के छत से कूदकर अपनी जान दे दी। कहा जा रहा है कि छात्र मानसिक रूप से बीमारक था। छात्र की पहचान विकास के तौर पर हुई है, जो बेंगलुरु के रहने वाले थे। 22 साल के विकास ने सोमवार शाम 6 बजे के करीब हॉस्टल के छत से खूदकर खुदकुशी कर ली।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मेडिकल स्टूडेंट विकास को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विकास एम्स में साल 2018 बैच के सेकेंड ईयर का छात्र था। एम्स प्रशासन के मुताबिक विकास मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे । वहीं एम्स के मनो चिकित्सा विभाग में उनका इलाज भी चल रहा था। विकास के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications