Delhi: संसद मार्ग पर NITI आयोग की बिल्डिंग में घुसी तेज रफ्तार DTC बस

Delhi: ससंद मार्ग पर NITI आयोग की बिल्डिंग में घुसी तेज रफ्तार DTC बस

नई दिल्ली। दिल्ली में डीटीसी बस के तेज रफ्तार का सामना इस बार लुटियन जोन स्थित नीति आयोग( NITI Aayog) की इमारत से हुआ है। देर रात दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की कलस्टर बस नीति आयोग की बिल्डिंग की दीवार तोड़ते हुए निकल आई।

Delhi: A Delhi Transport Corporation bus ran into the boundary wall of NITI Aayog building late last night. The driver was admitted to a hospital.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक देर रात दिल्ली के पॉश इलाके लुटियन दिल्ली के संसद मार्ग पर मौजूद नीति आयोग( NITI Aayog) की बिल्डिंग में तेज रफ्तार क्लस्टर बस( DTC Bus) इमारत की लोहे की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसा रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हुआ।

बस की रफ्तार काफी तेज होने के कारण ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस बेलगाम होकर नीति आयोग की इमारत के दीवार को तोड़ते हुए भाीतर घुस गई। जानकारी के मुताबिक बस संसद मार्ग से रफी मार्ग की ओर जा रही थी, लेकिन रफ्तार की वजह से ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका। नीति आयोग की इमारत के पास डिवाइडर को तोड़ते हुए बस नीति आयोग की दीवार में जा घुसी। हादसे में बस के ड्राइवर को चोट आई है। वहीं बस खाली होने की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+