दिल्ली: किराड़ी में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले, कई घायल

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी इलाके में हाल ही में फर्नीचर मार्केट के एक गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई थी। अब यहां के कपड़ा गोदाम में आग लगने से भीषण हादसा हो गया है। किराड़ी के एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गया, जिसकी वजह से वहां 9 लोगों की जल कर मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Recommended Video

    Delhi के kiradi में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
     Delhi: Three people have died and 10 have been injured after a fire broke out in a cloth godown in Kirari

    कपड़ा गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घटना रात 12:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    आपको बता दें कि हाल ही में 7 दिसंबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर चार मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग में करीब 43 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे में अधिकांश यूपी-बिहार के लोगों की मौत हुई , जो वहां मजदूरी करते थे और वहीं फैक्ट्री में ही रहते थे। इस हादसे में मरने वालों की संख्या ज्यादा थी, क्योंकि वहां आने-जाने का रास्ता एक ही था और समय रहते लोग नहीं निकल पाए और दम घुटने से ज्यादातर की मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+