82 साल के मनमोहन ने कोरोना वायरस को दी मात, दिल्ली के LNJP अस्पताल में हुए ठीक
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 500 को पार कर चुकी है। हालांकि, कई ऐसे मरीज भी हैं जिन्होंने कोरोना को मात दी है और वे पूरी तरह ठीक हो गए हैं। दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल से भी ऐसी ही खबर आ रही है। यहां 82 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह के ठीक हो गए हैं और उनको थोड़ी देर में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
Recommended Video

अस्पताल से आज मिल जाएगी छुट्टी
82 साल के मनमोहन सिंह का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है, जिसके बार अस्पताल प्रशासन ने इस बुजुर्ग मरीज को छुट्टी देने का फैसला लिया है। डॉक्टरों ने बुजुर्ग को घर पर सारी सावधानियां बरतने को कहा है। देश में कोरोना वायरस से अबतक 326 मरीज उबर चुके हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 7 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने 5 टी प्लान बनाया
दिल्ली में कोरोना को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार ने 5 टी प्लान बनाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आप सोते रहे तो कोरोना आपको मात देगा। उन्होंने अपने 5 टी प्लान के बारे में भी बताया। टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, टीम वर्क, ट्रैंकिंग और मॉनिटरिंग के जरिए कोरोना को मात देने का दिल्ली सरकार ने प्लान बनाया है। टेस्टिंग को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार से हम कोरोना वायरस के रैपिड टेस्ट करेंगे। हम अचानक ही कहीं भी जाकर टेस्ट करेंगे। अगले कुछ दिनों में एक लाख टेस्ट किए जाएंगे।

गुजरात में 75 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात
इसके पहले, गुजरात के राजकोट से भी ऐसी ही राहत देने वाली खबर आई थी जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी। अस्पताल से निकलकर वृद्ध महिला बोलीं- मैं अभी भी स्कूटर पर कहीं भी जा सकती हूं।' उनके सैंपल की रिपोर्ट 24 मार्च को पॉजीटिव आई थी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मितेश भंडेरी ने बताया कि हमारे यहां कोरोना मरीजों का इलाज सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही होता है। मगर, जिस तरह वृद्धा ने बहुत ही तेजी से रिकवरी की, उनकी प्रशंसा करनी होगी। खास बात तो यह है कि, उन्हें वेंटिलेटर की भी जरूरत नहीं पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications