दिल्ली की हवा में घुला जहर, OPD में 60 फीसदी मरीजों को सांस से जुड़ी गंभीर समस्या
नई दिल्ली। देश की राजधानी में जिस तरह से लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है उसकी वजह से लोगों का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। यही नहीं हालत इतनी बुरी है कि लोगों का सांस लेना जानलेवा हो गया है। यहां तक कि डॉक्टरों ने दिल्ली की स्थिति को देखते हुए इसे आपातकाल घोषित कर दिया है। मौजूदा हालात से निपटने के लिए डॉक्टरों और अस्पतालों ने अपनी कमर कस ली है और अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ को तैनात किया है जिससे कि अधिक से अधिक बीमार लोगों का इलाज किया जा सके।

मरीजों की संख्या बढ़ी
डॉक्टरों के अनुसार ओपीडी में मरीजों की संख्या में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल में पहुंच रहे इन लोगों को सांस लेने की समस्या है। शहर के तमाम डॉक्टरों का कहना है कि यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपदा है। हवा में घुले जहर से निपटने की जरूरत है, इसके लिए मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति की जररूत है, अन्यथा दिल्ली में यह समस्या महामारी का रूप ले सकती है। डॉक्टरों के अनुसार अगले पांच साल में लोगों को गुर्दे से जुड़ी गंभीर बीमारी हो सकती है।

लोगों को सांस लेने में दिक्कत
शहर के तमाम मेडिकल संस्थानों ने दिल्ली की हवा को जहरीला बताते हुए कहा कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक है। लोगों को अस्थमा जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी बुरी है कि तमाम अस्पताल के आईसीयू में सांस से जुड़ी बीमारी के मरीजों की संख्या काफी अधिक है और अधिकतर आईसीयू वार्ड पूरी तरह से भरे हैं। ऐसे में अगर दीवाली के जश्न के बाद और लोगों की तबियत बिगड़ती है कि स्थिति काफी खराब हो सकती है।

अस्पताल में मरीज बढ़े
एम्स में पल्मनरी विभाग के हेड डॉक्टर अनंत मोहन ने बताया कि हमे ओपीडी में 50 फीसदी से अधिक मरीज सांस से जुड़ी गंभीर समस्या से देखने को मिल रहे हैं। हमने डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है और उन्हें ओपीडी के दौरान अधिक समय तक मरीजों को देखने को कहा है। हमारे पल्मनरी विभाग में मरीजों की संख्या आईसीयू में पूरी तरह से भर गई है। हम सभी मरीजों का इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण में देरी से नाराज संत, महंत ने दी खुद को आग के हवाले करने की धमकी












Click it and Unblock the Notifications