दिल्ली: 'स्पेशल 26' स्टाइल में रेड मारने पहुंचे थे, हो गई जमकर धुनाई

दरअसल ये लोग फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रभावित थे और उसी स्टाइल में लूट की घटना को अंजाम देते थे।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फिल्मी स्टाइल में बिजनसमैन के घरों में रेड मारते थे। पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी तब हुई जब वो एक बिजनसमैन के घर में खुद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी बता कर रेड मारने पहुंचे थे।

फर्जी अधिकारियों की धुनाई

फर्जी अधिकारियों की धुनाई

इस गिरोह के कुल 6 लोग दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक बिजनसमैन के घर आईटी अधिकारी बनकर रेड करने पहुंचे। लेकिन ठगी के अपने मंसूबे में वे सफल नहीं हो पाए और बिजनसमैन के परिवार ने उन्हें खूब पीटा। दरअसल उनके हाव भाव से बिजनसमैन के परिवार वालों को शक हो गया जिसके बाद उन्होंने धुनाई कर दी।

फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रभावित थे

फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रभावित थे

दरअसल ये लोग फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रभावित थे और उसी स्टाइल में लूट की घटना को अंजाम देते थे। आपको बता दें कि फिल्म 'स्पेशल 26' में ठग सीबीआई ऑफिसर बनकर बिजनसमैन के घर रेड डालकर लाखों का सामान उड़ा ले जाते हैं।

पहले भी हुई थी ऐसी घटना

पहले भी हुई थी ऐसी घटना

बिजनसमैन का कहना है कि उनके साथ यह घटना पहले भी हो चुकी है। उन्होंने बताया, 'ऐसी ही घटना कुछ साल पहले भी मेरे साथ हो चुकी है और इसके बाद मैंने पुलिस सुरक्षा मांगी थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+