दिनदहाड़े शूटआउट से दहली दिल्ली, 30 राउंड हुई फायरिंग
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली और पंजाब की पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। यहां दोनों राज्यों की पुलिस ने कई राउंड गोलीबारी की। पुलिस ने घटना स्थल से 4 बदमाश भी गिरफ्तार किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल यहां मुठभेड़ चल रही है। वहां एक इमारत में दो कुख्यात बदमाश छिपे हुए थे, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने गोलियं चलाईं। बताया गया कि पकड़े गए बदमाश कई मामलों में आरोपी हैं, दिल्ली में ये सभी छिपने की जुगत में थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं।



पुलिस को आरोपियों के पास से 12 पिस्टल और 100 गोलियां बरामद हुई हैं। बता दें कि यह मुठभेड़ मेट्रो पिलर नंबर 768 के पास हुई है। डीसीपी ने बताया कि शूटआउट में नामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें कई बदमाश गंभीर मामलों में वांटेड थे।












Click it and Unblock the Notifications