कोहरे और ठंडी हवाओं से परेशान उत्तर भारत, कई ट्रेनें आज भी लेट
मंगलवार को कोहरे के कारण रद्द होने वाली रेलगाड़ियों में हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस और जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं।
नई दिल्ली। कड़कड़ाती ठंड और कोहरे के कारण इस समय लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कोहरे का आलम ये है कि आज दिल्ली से उड़ान भरने वाली बहुत सारी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स अपने तय समय से काफी देरी से उड़ रही हैंं तो वहीं 34 ट्रेनें भी विलंब से चल रही है जबकि 7 ट्रेनों का टाइम बदला गया है।

मंगलवार को रद्द होने वाली रेलगाड़ियों में हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस और जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं। कोहरे और ठंड की मार का असर सबसे ज्यादा उत्तर भारत के लोगों पर हुआ है। बिहार-यूपी में के कई जिलों में मंगलवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट
यूपी के लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने के आसार जताए हैं।












Click it and Unblock the Notifications