दिल्‍ली में बदमाशों की दादागीरी: न्‍यूज चैनल के दो पत्रकारों पर बरसाई गोलियां

नई दिल्‍ली। दक्षिणी दिल्ली में बारापुल्ला फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात दो बाइक सवार हमलावरों ने एक मीडिया चैनल के दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों मीडियाकर्मी कैब से कहीं जा रहे थे। इसी बीच हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और उनकी कैब पर गोलियां बरसा दी। बदमाशों ने रिपोर्टिंग टीम पर 3 गोलियां चलाईं और इसके बाद लगभग एक किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा किया।

दिल्‍ली में बदमाशों की दादागीरी: न्‍यूज चैनल के दो पत्रकारों पर बरसाई गोलियां

हद तो तब हुई जब इस मामले पर पुलिस ने भी लापवाही बरती और ध्यान नहीं दिया। हालांकि अब इस मामले पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साउथ दिल्ली के एडीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि 2 बाइक पर सवार बदमाशों ने बारापुला फ्लाईओवर पर 2 पत्रकारों की गाड़ी पर फायरिंग की। गोली गाड़ी पर लगी जबकि पत्रकार इससे बचने में कामयाब हो गए।

इस पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जा रही है। घटना की शिकार रिपोर्टर ने कहा कि जैसे-तैसे रिपोर्टिंग की टीम वहां से भाग कर आईएनए मेट्रो स्टेशन पहुंची। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के सामने सड़क पर लगे बेरिकेड्स पर पहुंचने के साथ ही उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस वालों ने मदद करने की बजाय बैरिकेडिंग हटा कर वहां से जाना बेहतर समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+