दिल्ली के स्कूल में चौंकाने वाली वारदात, एक छात्र ने दूसरे को मारा चाकू
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के स्कूल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबर के मुताबिक, दिल्ली के स्कूल में एक 17 वर्षीय छात्र को उसके साथी ने ही चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कृष्णानगर इलाके के एक स्कूल में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई थी। जबकि, साथी को चाकू मारने वाले आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में DPS की बस ने साइकिल सवार पति-पत्नी को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

पुलिस ने बताया कि ये घटना सुबह 10 बजे करीब हुई जब दोनों छात्र किसी बात पर बहस करने लगे। इस दौरान एक छात्र ने चाकू से दूसरे छात्र के कमर और पैरों पर कई वार कर उसे घायल कर दिया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी लोग उस ओर भागते हुए गए।
स्कूल के अन्य छात्रों ने दोनों को अलग हटाया और प्रिंसिपल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद घायल छात्र को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, वो खतरे से बाहर है। जबकि आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढे़ंं: हरियाणा: फेसबुक पर दोस्ती के बाद मिलने बुलाया और चलती कार में दोस्त संग मिलकर किया गैंगरेप












Click it and Unblock the Notifications