देहरादून: महिलाओं ने CM त्रिवेंद्र सिंह रावत को बांधी राखी
राखी से एक दिन पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को महिलाओं ने राखी बाधा।
देहरादून। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक है। राखी से एक दिन पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को महिलाओं ने राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री रावत को राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की बधाईयां दी।

उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों से आई दर्जनों महिलाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राखी बांधकर उन्हें राखी की शुभकमानाएं दी। महिलाओं ने उन्हें तिलक लगाया, उन्हें राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार की बधाई दी और प्रदेशवासियों को भी राखी की बधाई देकर लोगों को इसे प्यार और शांति से मनाने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications