15 अगस्त की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों को किया संबोधित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रेडियो के जरिए सशस्त्र बलों को संबोधित किया।
नई दिल्ली, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रेडियो के जरिए सशस्त्र बलों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा हमारी सतर्कता और अदम्य वीरता के कारण पिछले एक साल में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थिति नियंत्रण में रही। फरवरी 2021 से संघर्ष विराम उल्लंघन में भी कमी आई है।

चीन के साथ मदभेदों को सुलझाने की कोशिशें जारी
रक्षा मंत्री ने आग कहा कि हमारी पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ बातचीत के जरिए एलएसी पर मतभेदों को सुलझाने की कोशिश की जा रही हैं। कुछ स्थानों पर विघटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में, रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण के ऐतिहासिक प्रयास में पूंजीगत परिव्यय को 1.13 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.35 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 18.7% अधिक है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सरकार हर कदम उठाएगी।
यह भी पढ़ें: Indian Idol 12: फिनाले से पहले शो को मिला नया होस्ट, क्या आदित्य नारायण का कटेगा पत्ता?
सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर है। भारतीय सेना की सभी शाखाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सैन्य पुलिस के पहले बैच को भारतीय सेना में शामिल किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा सबसे पहले COVID प्रभावित देशों से लौटने वाले भारतीयों के लिए क्वारंटीन केंद्र स्थापित करने वाली थी। जिस समय गलवान घाटी खबरों में थी, उस समय सेना ने नागरिकों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और कोविड-19 के खिलाफ सरकार की लड़ाई में एकजुटता दिखाई।
इससे पहले रक्षा मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगले 25 वर्षों में हमें भारत को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' एक समृद्ध, आत्म-निर्भर और आत्म-सम्मान वाला देश बनाना होगा। भारत किसी अन्य देश पर आक्रमण नहीं करता है, लेकिन दूसरा जो कोई भी बुरी नजर से देखेगा उसे मुंहतोड़ जवाब देगा।












Click it and Unblock the Notifications