पश्चिम बंगाल-सिक्किम के 2 दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री, दशहरे पर चीन बार्डर पर सकते हैं शस्त्र पूजा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा पर दार्जिलिंग के लिए रवाना हुए, जहां वह फॉरवर्ड क्षेत्र का दौरा करेंगे और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा पुष्टि ट्वीट के जरिए किया। रक्षा मंत्री हिंदू परंपरा के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में शस्त्र पूजा भी कर सकते है।

rajnath

बकौल राजनाथ सिंह, मैं फॉरवर्ड क्षेत्रों का दौरा करूंगा और सैनिकों के साथ बातचीत भी करूंगा और इस दौरान सीमा सड़क संगठन द्वारा सिक्किम में निर्मित सड़क का भी उद्घाटन किया जाएगा। रक्षा मंत्री सीमा पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के खिलाफ तैनात भारतीय सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए सिक्किम का दौरा करेंगे।

rajnath

रक्षा मंत्री के हिंदू परंपरा के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में शस्त्र पूजा करने की भी संभावना है। इस पूजा में योद्धाओं द्वारा दशहरे में हथियारों की सालाना पूजा की जाती है। पिछले साल उन्होंने फ्रांस में भारत के पहले राफेल लड़ाकू विमान की डिलीवरी के दौरान शस्त्र पूजा किया था।

rajnath

गौरतलब है कि यह तब हो रहा है जब अप्रैल-मई से भारत और चीन पूर्वोत्तर के लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक गतिरोध चल रहा हैं। भारत ने चीनी सेना का मुकाबला करने के लिए करीब 60,000 सैनिकों को तैनात किया है, जो सैनिकों को पहले पंगोंग झील और फिर भारतीय क्षेत्रों के आसपास के अन्य स्थानों में स्थानांतरित कर ले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+