Defence Budget 2024: पाकिस्तान के कुल डिफेंस बजट से दोगुना तो पेंशन बांट देता है भारत
Defense Budget of india 2024: वित्त मंत्री निर्मला ने 23 जुलाई को साल 2024-25 के लिए बजट पेश किया है, जिसमें डिफेंस बजट के नाम पर 621940 करोड़ रुपए का प्रवाधान किया गया है।
बजट 2024 से भारत का रक्षा क्षेत्र न केवल पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगा बल्कि इसका सीधा फायदा तीनों सेनाओं के मौजूदा व पूर्व सैनिकों को भी मिलेगा।

डिफेंस बजट के मामले में अमेरिका दुनियाभर में टॉप पर है जबकि चीन-और रूस के बाद भारत का डिफेंस बजट चौथे नंबर है। इस मामले में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तो 30वें पायदान पर है।
पाकिस्तान क डिफेंस बजट 71 हजार करोड़ का है, जो भारत के डिफेंस बजट की तुलना में करीब 10 गुना कम है। भारत की रक्षा ताकत का अंदाजा इस बात से भी लगा लो कि पाकिस्तान के कुल डिफेंस बजट से दोगुना तो भारत पेंशन बांटने पर खर्च कर देता है।
उल्लेखनीय है कि रेवेन्यू बजट, कैपिटल बजट, पेंशन बजट कुल डिफेंस बजट के ही पार्ट होते हैं। भारत में लगातार तीसरे साल कैपिटल बजट यानी, हथियारों की खरीद और सेना के मॉडर्नाइजेशन पर होने वाले खर्च में कटौती की गई है।
वहीं, भारत को कुल डिफेंस बजट का 67.7% हिस्सा रेवेन्यू और पेंशन बजट को मिला है, जिसका ज्यादातर हिस्सा सैलरी-पेंशन बांटने में खर्च होता है।
टॉप 10 डिफेंस बजट (लाख करोड़ रुपए में)
- यूएसए-76.5
- चीन-24.7
- रूस-9.1
- भारत-6.9
- सऊदी अरब-6.3
- यूके-6.2
- जर्मनी-5.5
- यूक्रेन-5.4
- फ्रांस-5.1
- जापान-4.1
(सोर्स-SIPRI)
भारत vs पाकिस्तान सैन्य ताकत
इंडिया-----------पाकिस्तान
- रिजर्व सैनिक-14.5 लाख---------6.5 लाख
- रिजर्व सैनिक-11 लाख-----------5.5 लाख
- एयरक्राफ्ट- 2296--------------1434
- फाइटर एयरक्राफ्ट-606---------387
- हेलिकॉप्टर- 869---------------352
- टोटल टैंक- 4614--------------3742
- सैन्य वाहन- 1.5 लाख-----------50 हजार
- एयरक्राफ्ट कैरियर- 2------------0
- सबमरीन- 18-------------------8
भारत पर हमलों का बजट पर असर
मीडिया की खबरों में भारत के डिफेंस बजट को लेकर एक रोचक फैक्ट यह भी है कि जब-जब भारत पर हमला हुआ तब-तब उसका अफसर डिफेंस बजट पर भी देखने को मिला।
साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल में जंग हुई उसके बाद तत्कालीन अटल बिहार वाजपेयी सरकार ने कुल बजट का 16.73 प्रतिशत हिस्सा डिफेंस बजट को दिया, जो उस समय पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा था।
इसके विपरीत साल 2019 में पाकिस्तान ने पुलवामा हमले को अंजाम दिया तब मोदी सरकार ने कुल बजट का 10.96 प्रतिशत हिस्सा डिफेंस को दिया, जो बीते 20 साल में सबसे कम था।












Click it and Unblock the Notifications