राजनाथ सिंह ने तेजस्वी को फोन कर जाना लालू यादव का हाल, दिल्ली एम्स में चल रहा है इलाज

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बेहद खराब हो गई है। उन्हें पटना से दिल्ली एम्स लाया गया है।

नई दिल्ली, 07 जुलाई : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बेहद खराब हो गई है। उन्हें पटना से दिल्ली एम्स लाया गया है। जहां आगे का उपचार किया जा सके। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को तेजस्वी यादव से फोन पर बात की और लालू यादव का हाल जाना। तेजस्वी यादव ने उन्हें लालू यादव के स्वास्थ्य संबंधी ताजी जानकारी दी।

राजनाथ सिंह ने तेजस्वी को फोन कर जाना लालू यादव का हाल
Photo Credit:

बता दें कि कुछ दिनों पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनको पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जिस वजह से बुधवार शाम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली लाया गया। फिलहाल उनको अभी एम्स में भर्ती करवाया गया है। वहां पर ही उनका आगे का इलाज हो रहा।

Recommended Video

    Lalu Prasad Yadav Latest Health Update | Tejashwi Yadav | Rabri Devi | वनइंडिया हिंदी | *News

    सीढ़ियों से गिर गए थे

    दरअसल लालू 3 जुलाई को सीढ़ियों से गिर गए थे। इस वजह से उनके हाथ और कंधे पर चोट लग गई। सूत्रों के मुताबिक लालू यादव के फेफड़े में पानी भर गया है। उनका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उनको दिल्ली रेफर कर दिया। उनके बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी मीसा भारती भी उनके साथ दिल्ली आए हैं। हालांकि पारस अस्पताल के डॉक्टर ये बात कह रहे हैं कि उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है। ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं है।

    एम्स में उनका इलाज हो रहा है

    वही तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाया गया। वहां पर एम्स में उनका इलाज हो रहा है। अगर जरूरत पड़ती है, तो वो उन्हें सिंगापुर भी लेकर जाएंगे। इससे पहले उन्होंने सभी से अपील की थी कि वो अस्पताल ना आएं, क्योंकि इससे उनके पिता और परिवार को दिक्कत हो रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+