रक्षा मंत्री ने की किंग खान की तारीफ, सेना के लिए किया ये खास काम
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में सशस्त्र बल ध्वज दिवस जागरूकता अभियान का समर्थन करने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को "आभार" व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री ने अभियान का समर्थन करने के लिए एक नोट भेजकर शाहरुख के प्रयास की सराहना की है। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर लेटर की फोटो भेजी है। आपको बता दें कि सुपरस्टार अक्षय कुमार सुरक्षाबलों के कार्यक्रमों में अक्सर देखे जाते हैं। अब किंग खान भी उसी राह पर चल पड़े हैं।

Thank u Ma’m @nsitharaman for the opportunity. This is the least we can do for our Armed Forces.Will convey ur msg to the whole team. Jai Hind pic.twitter.com/0Wq3RsEja8
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 14, 2017
किंग खान ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि, इस अवसर के लिए मैम निर्मला सीतारमण धन्यवाद। अपने सशस्त्र बलों के लिए हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं। आपका संदेश पूरी टीम को दूंगा। जय हिन्द।
Our soldiers give their tomorrow for our today. They deserve our respect and gratitude. @RedChilliesEnt @KKRiders @vfx_redchillies @AnushkaSharma & @aanandlrai team supports them this #ArmedForcesWeek. Jai Hind!@DefenceMinIndia @nsitharaman
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 3, 2017
Contribute: https://t.co/08UWFj56je pic.twitter.com/18hoCBKE1a
अभिनेता ने इस महीने के शुरुआत में एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अपनी टीम के साथ खड़े हैं और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। किंग खान की इस कैंपेन में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी शामिल हुई थी। किंग खान ने फोटो के साथ लिखा, 'हमारे सैनिक हमारे आज के लिए अपना कल बलिदान कर देते हैं. वे हमारे सम्मान और कृतज्ञता के हकदार हैं।'












Click it and Unblock the Notifications