रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू कश्मीर में अमरनाथ मंदिर जाएंगे
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार आज वह अमरनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को रक्षामंत्री लद्दाख के दौर पर गए थे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भी उनके साथ मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने यहां एलएसी पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया और जवानों को संबोधित किया था। जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, राष्ट्रीय स्वाभिमान सबसे ऊपर होता है। हम अपने राष्ट्रीय स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते हैं।
Recommended Video

जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, अगर किसी ने हमारे स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आज आपसे मिलकर मुझे खुशी हो रही है तो मन में एक पीड़ा भी है, हाल ही में भारत और चीन सैनिकों के बीच जो भी कुछ हुआ, उसमें हमारे कुछ जवानों ने अपना बलिदान देते हुए अपनी सीमा की रक्षा की। उन्हें खोने का गम और आपसे मिलने की खुशी है, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत और चीन की सेना के जवानों के बीच हाल में जो कुछ हुआ मैं ये कह सकता हूं कि आप लोगों ने केवल भारत की सीमा की सुरक्षा नहीं की है बल्कि 130 करोड़ भारतवासियों के सम्मान की सुरक्षा भी की है। हम अशांति नहीं चाहते, शांति चाहते हैं। हमने कभी दुनिया के किसी देश के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की,लेकिन अगर दुनिया की कोई ताकत हमारे स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी उसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications