Deepotsav 2024: रामनगरी में त्रेता युग की झलक, आसमान में पुष्पक विमान! 55 घाटों पर दीयों की रोशनी
Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में मनाया जाने वाला 8वां दीपोत्सव भव्य और दिव्य होगा। 500 से वर्षों बाद रामलला के अभिषेक के बाद यह पहला मौका है, जब अयोध्या में दीपावली मनाई जाएगी। तैयारियों की बात करें तो ये पिछले सात दीपोत्सवों को रिकॉर्ड तोड़ने वाला होगा। अयोध्या में 14 वर्ष के बाद भगवान राम के आगमन के उपलक्ष्य मनाई जाने वाली दीपावली के मौके पर इस बार अनूठी पहल के तहत तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं जिन्हें रोशनी से सजाया जाएगा।
राम की पैड़ी समेत 55 घाटों को 25 लाख दीयों से रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है और पहली बार 10,000 स्थानीय लोगों को महोत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा रामनगरी में 8वीं बार मनाए जाने वाले दीपोत्सव का आकर्षण पुष्पक विमान होगा। इसे राम नगरी के प्रवेश द्वार के ठीक सामने यानी लता चौक पर स्थापित किया जाएगा। रामायण काल यानी त्रेतायुगीन कला की तर्ज पर बनाया गया ये विमान एक पंखों वाला है, जिसका उपयोग रावण ने कई युद्धों में किया था। रामायकाल काल की कथाओं के मुताबिक इस विमान हवा की गति से संचालित होता था और अपने मालिक के निर्देशों का पालन करते हुए वांछित गंतव्य तक ले जाने में सक्षम था।

लता चौक में पुष्पक विमान सेल्फी प्वॉइंट
राज्य पर्यटन विभाग ने पुष्पक विमान स्थापित करने और अयोध्या को सुंदर बनाने के लिए विशेष एजेंसियों का चयन किया है। विविड इंडिया एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग कंपनी की सविना जेटली ने बताया कि पुष्पक विमान लता चौक के पीछे की ओर स्थापित किया जा रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि शहर प्रदूषण मुक्त रहे, फ्लैक्स के बजाय कैनवास का उपयोग किया जा रहा है।
कैसा होगा पुष्पक विमान?
पुष्पक विमान में भगवान राम की 5 फुट ऊंची प्रतिमा भी होगी। विविड इंडिया एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग कंपनी की सविना जेटली के मुताबिक, पुष्पक विमान में भगवान राम के अलावा सीता और राम के तीनों भाइयों और भगवान हनुमान की फाइबर की मूर्तियां होंगी। जेटली ने कहा, 36 फुट ऊंचा और 24 फुट चौड़ा पुष्पक विमान सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications