शहनाज गिल स्टाइल में दीपिका ने किया रणवीर को बर्थडे विश, वीडियो देखकर नही रुकेगी हंसी

नई दिल्ली, जुलाई 06: एक्टर रणवीर सिंह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेहद अनोखे ढंग से उन्हें विश किया है। इस वीडियो में दोनों ही बिग बॉस फेम और सिंगर शहनाज गिल के रैप सॉन्ग 'साड्डा कुत्ता' पर डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दीपिका ने रणवीर के लिए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग बधाई देते दिखाई दे रहे हैं।

शहनाज गिल के 'साड्डा कुत्ता' रैप पर रणवीर-दीपिका ने लगाए ठुमके

शहनाज गिल के 'साड्डा कुत्ता' रैप पर रणवीर-दीपिका ने लगाए ठुमके

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। यह डांस यशराज मुखाते द्वारा बनाया शहनाज गिल का रैप सॉन्ग 'साड्डा कुत्ता' पर किया गया है। दोनों इस वीडियो में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, क्योंकि ये तुम्हारा बर्थडे है, इसलिए मैं इससे काम चला लूंगी कि त्वाडा कुत्ता टॉमी है और साडा कुत्ता, कुत्ता है। हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे फेवरेट पर्सन'।

वीडियो को दीपिका और रणवीर के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं

वीडियो को दीपिका और रणवीर के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं

वीडियो में दीपिका ने ग्रे कलर की क्रॉप हुडी और ट्रैक पैंट पहना हुआ है तो वहीं रणवीर व्हाइट हाफ स्लीव्स टी-शर्ट और मैचिंग ट्रैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही ब्लैक शेड्स पहने हुए हैं और यशराज मुखाते द्वारा शहनाज गिल पर बनाए मीम पर जमकर इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को दीपिका और रणवीर के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही तेजी से वायरल भी हो रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में आईं कंटेस्टेंट शहनाज गिल और सिदार्थ शुक्ला के एक डायलॉग पर रैप बनाया था। जो बाद में सोशल मीडिया पर काफी फेमस हुआ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बर्थडे के मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म आलिया भट्ट के साथ अनाउंस की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+