दीपिका पादुकोण ने पति के साथ लगाए ठुमके, रणवीर ने उड़ाया कपड़ों का मजाक, वायरल हुआ Video
Recommended Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं, इटली से शाही शादी करके लौटे दीप-वीर ने हाल ही में आलीशन रिस्पेशन पार्टी बेंगलुरू में दी थी, इसके बाद ये दोनों मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं लेकिन इसी बीच शनिवार रात को रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने अपने भाई और भाभी के लिए स्पेशल वेडिंग पार्टी रखी।

मुंबई के एक आलीशान होटल में दीप-वीर को दी बहन ने पार्टी
उन्होंने मुंबई के एक आलीशान होटल में ये ग्रैंड पार्टी रखी जिसमें दीप-वीर रंग-बिरंगे आउटफिट में नजर आए, दोनों ने पार्टी में खुलकर डांस भी किया, दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, रणवीर सिंह ने इस पार्टी में दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया तो वहीं दीपिका ने स्टेज पर आकर कहा कि हम दोनों बेहद अलग हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और मंगेतर निक, अगले महीने दोनों करेंगे शादी, देखें तस्वीरें
अजीब से कपड़ों में दिखे दीप-वीर
इसके बाद रणवीर सिंह, दीपिका को गले लगाते हैं और कहते हैं कि मैंने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी कर ली है, जिस पर दीपिका शरमा जाती हैं, मालूम हो कि अभी तक की पूरी शादी के दौरान दीपिका काफी क्लासिक लुक में नजर आई थीं लेकिन इस पार्टी में दीपिका काफी अजीब और रंग-बिरंगे कपड़ों में दिखाई पड़ीं, जो कि उनके फैंस को काफी हैरान कर गया। वीडियो में रणवीर सिंह उनके आउटफिट का मजाक भी बना रहे हैं, जबकि रणवीर खुद बड़े अजीब से कपड़े में हैं।

दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 तारीख को
मालूम हो अब दीपवीर अपना दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 तारीख को देंगे जो कि रणवीर सिंह के घर-वालों की ओर से आयोजित होगा। इस रिसेप्शन देने के बाद दीप-वीर थोड़ा आराम करेंगे लेकिन हनीमून पर नहीं जाएंगे।

इस वजह से अभी हनीमून पर नहीं जाएंगे दीप-वीर
क्योंकि रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' पर ध्यान देना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि फिल्म के प्रमोशन पर ध्यान दिया जाए। 'सिंबा' इस समय उनके करियर की बड़ी फिल्म है, ऐसे में वो चाहते हैं कि पहले फिल्म को निपटाया जाए फिर हनीमून पर जाएं, वहीं दीपिका इन दिनों काम से दूर हैं और फ्री हैं और अपने जीवन के नए दौर को वो पूरी तरह से इंज्वाय कर रही हैं।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications